UP में ठंड से 24 घंटे में 15 की मौत:दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में 100 से ज्यादा फ्लाइट डायवर्ट, राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

Updated on 06-01-2025 12:55 PM

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वजह से 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। कोहरे के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 से अधिक फ्लाइट्स देरी से आईं। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 93 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट चलीं।

दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश हुई। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोलकाता, पटना और श्रीनगर से आने वाली दर्जनों फ्लाइट्स लेट और डायवर्ट हुई हैं। कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 4 बजे कोई विमान नहीं उड़ पाया। दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट्स को नागपुर, भुवनेश्वर और रायपुर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली से जाने वाली 10 ट्रेनें भी लेट हुई हैं।

राजस्थान में सोमवार से तापमान में तेज गिरावट आ सकती है। दिन-रात का टेम्परेचर 2-3°C गिर सकता है। कोल्ड वेव का भी असर रहेगा। मध्य-प्रदेश में 7 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर से शुरू होगा। 10 जनवरी को राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.