रेडक्रॉस सोसायटी सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 अधिकारी सम्मानित

Updated on 16-10-2024 12:25 PM

कोरिया । जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 अधिकारियों को आज कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।


इस अभियान के अंतर्गत पैटर्न, वाइस पैटर्न और अजीवन सदस्य बनाए गए, जो जिले के जरूरतमंद तबकों तक मदद पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


कलेक्टर ने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, ष्छोटे-छोटे सहयोग से समाज के कमजोर वर्गों को बड़ी सहायता मिलती है।


रेडक्रॉस सोसायटी का यह अभियान इसी उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।ष् जानकारी के अनुसार इस सदस्यता अभियान के तहत 25 हजार रुपये के 6 पैटर्न सदस्य, 12,500 रुपये के 29 वाइस पैटर्न सदस्य और 1,000 रुपये के 60 अजीवन सदस्य बनाए गए हैं।


रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से 16 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर की अध्यक्षता में 2024-27 के लिए राज्य प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा।


इस बैठक में जिले के सभी पैटर्न, वाइस पैटर्न और अजीवन सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। यह बैठक स्वास्थ्य और सेवा कार्यों के बेहतर प्रबंधन के लिए मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।


इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थेे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.