14.2 करोड़ी CSK के खिलाड़ी को एमएस धोनी की एडवाइज, कहा- पैसे बचाओ, बेफजूल खर्च मत करो

Updated on 17-03-2026 01:36 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर दिल खोलकर बोली लगा दी थी और उनको 14.2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ सीएसके की तगड़ी बिडिंग वॉर हुई। लेकिन सीएसके ने प्रशांत को जाने नहीं दिया। वहीं चेन्नई से जुड़ने के बाद प्रशांत वीर ने खुलासा किया कि उनको लीजेंड एमएस धोनी से क्या एडवाइज मिली।

एमएस धोनी ने प्रशांत वीर को क्या एडवाइज दी

इतनी कम उम्र में इतना पैसा मिलने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने प्रशांत वीर को पैसा बचाने और उसे बेफजूल में खर्च न करने की सलाह दी। प्रशांत वीर ने स्पोर्टस्टार से कहा, अभी हमने (प्रशांत वीर और एमएस धोनी) क्रिकेट के बारे में ज्यादा बात नहीं की है। उन्होंने मुझे पैसे बचाने और बेवजह खर्च न करने के लिए कहा है।

प्रशांत वीर का करियर

प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। वह लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर हैं और बल्लेबाजी भी करते हैं। प्रशांत ने अब तक तीन फर्स्ट क्लास, आठ लिस्ट ए और नौ टी20 मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रशांत वीर ने सात रन बनाए और दो विकेट लिए। लिस्ट ए में 120.9 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए और 10 विकेट लिए। वहीं टी20 में इस खिलाड़ी ने 167.2 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए और 12 विकेट लिए।

28 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत अब से कुछ ही दिनों में होने वाली है। एक बार फिर आईपीएल के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के फैंस एक्साइटेड हैं। 28 मार्च को आईपीएल के 19वें संस्करण का पहला मैच खेला जाएगा। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलकर अपने सीजन का आगाज करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.