13 साल के बच्चे पर कत्ल का आरोप... OTT पर नई सीरीज Adolescence देख सबके उड़े होश, हंसल मेहता बोले- तबाही है ये
Updated on
17-03-2025 03:25 PM
कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर दिमाग घूम जाता है। मन के भीतर युद्ध चलने लगता है। एक ऐसी ही कहानी पर बनी नई वेब सीरीज 'एडोलसेंस' देख हर कोई दंग है। यहां तक कि बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर हंसल मेहता भी इसके कायल हो गए हैं। उन्होंने तो इसे 'तबाही' बताते हुए सारे अवॉर्ड इसके नाम कर देने की सिफारिश की है। चार एपिसोड की इस साइकोलॉजिकल ड्रामा की कहानी हत्या, जहरीली मर्दानगी का दंभ और टूटे-बिखरे परिवारों के संघर्ष के ऊपर है। कहानी के केंद्र में एक 13 साल का बच्चा है, जिस पर अपने ही क्लासमेट की हत्या का आरोप है।
'एडोलसेंस' को हिंदी में किशोरावस्था कहते हैं। यह बचपन और वयस्क होने के बीच का चरण है, जो आमतौर पर 10 से 19 साल की उम्र के बीच होता है। इसमें इंसान में शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक स्तर पर ढेर सारे बदलाव होते हैं।
OTT पर कहां देखें 'एडोलसेंस', सिंगल शॉट शूट हैं हर एपिसोड
'एडोलसेंस' वेब सीरीज बीते हफ्ते 13 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हुई है। इसे जैक थॉर्न और स्टीफन ग्राहम ने बनाया गया है। यह सीरीज सिर्फ कहानी के लिए ही तारीफ नहीं बटोर रही है, बल्कि इसे बनाने का तरीका भी बेहतरीन है। इसके सभी चार एपिसोड सिंगल शॉट में शूट किए हैं। यानी कोई कट नहीं।
'एडोलसेंस' की कास्ट
सीरीज में स्टीफन ग्राहम ने एडी मिलर का किरदार निभाया है। ओवेन कूपर इसमें 13 साल के जेमी मिलर के रोल में हैं। इनके अलावा डीआई ल्यूक बैसकॉम्ब के रोल में एशले वाल्टर्स, ब्रियोनी एरिस्टन के रूप में एरिन डोहर्टी, डीएस मिशा फ्रैंक की भूमिका में फेय मार्से, मैंडा मिलर के रोल में क्रिस्टीन ट्रेमार्को और पॉल बार्लो के किरदार में मार्क स्टेनली हैं।
हंसल मेहता बोले- इसने मुझे तबाह कर दिया, ये सबकुछ से परे है
'स्कैम 1992' जैसी बेहतरीन वेब सीरीज बना चुके हंसल मेहता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है, 'नेटफ्लिक्स पर एडोलसेंस ने मुझे तबाह कर दिया। इतना कि मुझे इसके बारे में यह फॉलो-अप पोस्ट लिखना पड़ा, खासकर अंतिम दो एपिसोड के बारे में। एपिसोड तीन और चार ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया।' फिल्ममेकर ने आगे लिखा है कि इस शो को देखकर यही लगता है कि यह 'प्रक्रिया' से परे, रहस्य की झलक से परे, और किसी भी जॉनर से परे है।
हंसल मेहता बोले- एक पिता के तौर पर मैं इसे देख डर गया
हंसल मेहता लिखते हैं कि इस के निर्माता से लेकर एक्टर्स तक हर किसी ने उन्हें हैरान कर दिया है। इसे देखते हुए किशोरावस्था ने ईर्ष्या, घबराहट और ऊर्जा जैसे भाव आज भी महसूस होते हैं। एक पिता के तौर पर इस सीरीज ने उन्हें डरा दिया है। चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा, 'इसे देखने के बाद मैं अपने बच्चों को गले लगाना चाहता था। उन्हें बताना चाहता था कि सब ठीक है। बस इस सीजन के लिए इस सीरीज हर पुरस्कार दे दो।'
क्या है 'एडोलसेंस' की कहानी
चार एपिसोड की यह सीरीज एक ऐसे परिवार के बारे में है, जिसकी दुनिया पूरी तरह उलट-पुलट जाती है। परिवार का 13 साल का बेटा जेमी मिलर (ओवेन कूपर) स्कूल में अपनी एक क्लासमेट की हत्या के लिए गिरफ्तार किया जाता है। इसके बाद पूरी सीरीज बच्चे से पूछताछ, पुलिस की जांच, रहस्यों के उधड़ते पन्ने और दिमाग को हिलाकर रख देने ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ती है।
असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है कहानी
हालांकि यह सीधे तौर पर एक सच्ची कहानी पर आधारित नहीं है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि इसके कुछ हिस्से वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित हैं, जिन्हें स्टीफन ग्राहम ने समाचारों में देखा था।
ग्राहम ने बताया कहां से आया 'एडोलसेंस' का आइडिया
स्टीफन ग्राहम ने 'नेटफ्लिक्स' के 'टुडम' से बातचीत में कहा था, 'एक घटना हुई थी जिसमें एक लड़के ने कथित तौर पर एक लड़की को चाकू मार दिया था। इसने मुझे चौंका दिया। मैं सोच रहा था कि क्या हो रहा है? समाज में ऐसा क्यों हो रहा है, ऐसा क्या हो रहा है कि एक बच्चा एक लड़की को चाकू मार देता है? और ऐसा ही फिर से हुआ। और फिर से। और फिर से। मैं बस इस पर चिंता पर रोशनी डालना चाहता था और पूछना चाहता था कि आज ऐसा क्यों हो रहा है? हम यहां कैसे पहुच गए?'
सीरीज में जेमी के पिता एडी मिलर बने हैं स्टीफन ग्राहम
स्टीफन ग्राहम ने खुद भी सीरीज में एडी मिलर की भूमिका निभाई है। यह जेमी का पिता है जो अपने बच्चे की रक्षा करने और खुद के अपराधबोध और दुख से निपटने के बीच फंसा हुआ है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…