कोलावल बालिका आश्रम में 10 बच्चे हुए बीमार, एक की मौत

Updated on 02-09-2024 02:22 PM

जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक के कोलावल गांव में स्थित बालिका आश्रम में अचानक से दो दिन पहले फैली बीमारी ने वहां पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है। जिससे कि वहां के करीब आठ से 10 बच्चे बीमार हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए आयुष केंद्र ले जाया गया। जहां सामान्य बीमारी समझ उपचार के बाद वापस आश्रम ले गए। लेकिन रविवार को ज्यादा स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें सीएचसी ले जाया गया। लेकिन उससे पहले ही एक बच्ची ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद आश्रम में अफरा-तफरी मच गई और बीमार बच्चों को बेहतर उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी बकावंड लाया गया।

जहां से उन्हें 108 वाहन के माध्यम से ही जगदलपुर अस्पताल भेज दिया गया।  मामले की जानकारी देते हुए एसी ट्राइबल गणेश सोरी ने बताया कि कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत करने लगे। जिसके बाद आश्रम की अधीक्षिका ने उन बच्चों को गांव के ही आयुष केंद्र में डॉक्टर दास से उपचार के लिए भेजा गया। उपचार के बाद बच्चों को सामान्य बीमारी बताते हुए उन्हें दवा देकर वापस आश्रम भेज दिया गया।

लेकिन रविवार की शाम से अचानक से आठ से 10 बच्चे बीमार हो गए। इस बीमारी की चपेट में आने से पाथरी गांव की एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत भी हो गई। घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और बीमार सभी बच्चों को सीएचसी बकावंड लाया गया, जहां बीमार सभी बच्चों का मलेरिया से लेकर डेंगू टेस्ट भी करवाया गया। लेकिन रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद बच्चों का अन्य टेस्ट कराए जाने की बात और बच्चों की खराब हालत को देखते हुए उन्हें जगदलपुर से 108 की वाहनों में बेहतर उपचार के लिए रवाना किया गया है। इस मामले में आश्रम अधीक्षिका दुलारी ने बताया कि यहां पर पहली से पांचवी तक के करीब 50 बच्चे पढ़ाई करते हैं। 

ये बच्चे हुए है रेफर

बताया जा रहा है कि बीमार बच्चों को पहले पीएचसी कोलावल लाया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर भेज दिया गया, ऐसे बच्चों में मनीषा कश्यप 6 साल, संतोषी कश्यप 10 साल, संगीता 9 साल, फलिता 8 साल, संध्या बघेल 7 साल, दीपिका 8 वर्ष, अनिता कश्यप 8 वर्ष, ललिता नेताम 8 वर्ष, हेमबति कश्यप 10 वर्ष, मनमती नेताम 8 वर्ष शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.