10 हितग्राहियों को सुशासन तिहार में मिला मालिकाना हक

Updated on 20-05-2026 12:51 PM

रायपुर। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर अब ग्रामीणों के लिए शिकायत निवारण का मंच नहीं, बल्कि अधिकारों और सुविधाओं तक पहुंच का माध्यम भी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के विकासखंड सरायपाली के ग्राम गढ़फुलझर में आयोजित समाधान शिविर में 10 पात्र हितग्राहियों को भूस्वामित्व आबादी पट्टा वितरित किया गया, जिससे उनके वर्षों पुराने इंतजार को नई पहचान और अधिकार मिला।

पट्टा मिलने से हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें अपने आवासीय भूमि पर वैधानिक स्वामित्व का अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में भी सुविधा होगी। शिविर में सरायपाली से सत्यानंद, रूकमणी और टिकर, मेदनीपुर से बालुमकेश्वर एवं सर्वदमन, छोटेपटनी से जगत और खेमलाल तथा केंवटापाली से जानकी प्रसाद, रामकुमार एवं महेन्द्र को भू स्वामित्व आबादी पट्टा प्रदान किया गया।

ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2026
रायपुर, रायपुर के बोरियाखुर्द और आसपास के इलाकों में लगातार मिल रही अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर महापौर मीनल चौबे सख्त नजर आईं। औचक निरीक्षण के दौरान महापौर नगर निगम जोन-10…
 20 May 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में चल रही पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन को लेकर अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस पीपी साहू ने प्रमोशन प्रक्रिया में अंतिम आदेश जारी करने पर रोक लगा…
 20 May 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद के खात्मे…
 20 May 2026
बिलासपुर, सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी ईंधन और संसाधनों की बचत के लिए अपनी कामकाज में बदलाव किए हैं। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश…
 20 May 2026
रायपुर, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर में केमिस्ट संगठन हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ में करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद हैं, जिनमें थोक और रिटेल दोनों दुकानें शामिल…
 20 May 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की राज्य शासन की मंशा के अनुरूप मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों…
 20 May 2026
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार कर रही हैं। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत ग्राम पाउवारा की निवासी…
 20 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के होनहार युवा जल्द ही हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों और ऊंचे पहाड़ों के बीच अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।यूथ फेस्टिवल 2026 के तहत राष्ट्रीय…
 20 May 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम गुरेदा में आयोजित शिविर आमजन के लिए…
Advt.